bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

पुलिस ने उतारा चार शराबियों का नशा

बिलासपुर. पुलिस व आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने शराब पीकर हंगामा मचाने और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 4 लोगों के खिलाफ शनिवार की रात कार्रवाई की। तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवरीडीह निवासी हेमंत तिवारी पिता लखन तिवारी व रामखिलावन तिवारी पिता श्यामखिलावन तिवारी देवरीखुर्द में शराब पीकर हंगामा मचा रहे थे।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ 48, 1(क) पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों से 500-500 रुपए जुर्माना भी वसूला गया। वहीं मूलत: उत्तरप्रदेश निवासी जुगनु पिता शरण सिंह खैरवार (26) पिछले कुछ समय से देवरीखुर्द में रह रहा है।

शनिवार की रात वह सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहा था। इसी तरह पचपेड़ी, मस्तूरी निवासी श्रवण जायसवाल पिता नोहरलाल(35) चुचुहियापारा फाटक के पास बैठकर शराब पी रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 36 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: