नोएडा. उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने शनिवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे पांच मजदूरों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि सेक्टर 34 में ड्राइवर वाहन को रिवर्स कर रहा था और उसी समय बस पर से उसका नियंत्रण खत्म हो गया और यह दुर्घटना हुई। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना में दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं जबकि हादसे के बाद से ही बस ड्राइवर फरार है।