bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लालू की ग्लोबल क्लास

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर प्रबंधन के छात्रों को प्रबंधन की बारीकियां समझाने वाले हैं और इस बार वे भारत में नहीं बल्कि विदेशों में बतौर अध्यापक नजर आएंगे।

लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर और मलेशिया से लैक्चर के लिए प्रस्ताव मिला था जिसे उन्होंने कबूल कर लिया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए लालू ने कहा कि मलेशिया में वे लैक्चर देने जाएंगे और भारत में रेलवे के कायाकल्प के बारे में छात्रों को अवगत कराएंगे।

लालू ने बताया कि मलेशिया में व्याख्यान के लिए इरकॉन संस्था ने उनसे संपर्क किया था। उनके बुलावे को भी लालू ने स्वीकार कर लिया है और वे मलेशिया में प्रबंधन छात्रों के बीच अध्यापक की भूमिका निभाते हुए अपने कार्यकाल में रेलवे की प्रगति का ग्राफ साफ करेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2006 में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद में लालू ने छात्रों को लैक्चर दिया था और इसके बाद लालू तब टीचर बनकर सुर्खियों में आए थे जब हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के दल को उन्होंने रेलवे की प्रगति गाथा समझाई थी।

संबंधित खबरें
* ‘मैनेजमेंट गुरु’ का राज....





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: