HomeNewsNational National

अर्जुन देंगे बयानों का जवाब

नई दिल्ली. केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह अपने खिलाफ आ रहे बयानों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

दरअसल शुक्रवार को अर्जुन सिंह ने एक पुस्तक विमोचन समारोह में वफादारी के मूल्यांकन का प्रश्न उठाते हुए कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद से कांग्रेस के आला नेता उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक वक्तव्य में यह कहकर कि अर्जुन सिंह हम सबके आदरणीय हैं, इस पूरे विवाद का पटाक्षेप करने की कोशिश जरूर की थी लेकिन कल ही जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सोनिया गांधी और अर्जुन सिंह साथ नजर आए मगर दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं की और न ही कोई अभिवादन।

संबंधित खबरें
* अर्जुन सिंह हो गए किम् कर्तव्यविमूढ़!
* अर्जन ने चापलूसी नहीं की: मोहसिना





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: