नई दिल्ली. केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने अपने विरोध में आ रहे बयानों का जवाब देते हुए कहा कि वे हमेशा गांधी परिवार के प्रति वफादार हैं।
अर्जुन सिंह ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि वे इस विवाद से बेहद दुखी हैं और जिस किताब से यह विवाद जन्मा है, वह उनकी आत्मकथा नहीं है। सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को वचन दिया था कि वे उनके परिवार के वफादार रहेंगे और उन्होंने अपना वचन निभाते रहने का दावा भी किया।
दरअसल शुक्रवार को अर्जुन सिंह ने एक पुस्तक विमोचन समारोह में वफादारी के मूल्यांकन पर सिंह ने कथित रूप से कटाक्ष किए थे। इसके बाद से कांग्रेस के आला नेता उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। सिंह ने आज कहा कि जो कुछ भी हुआ, अब उसका पटाक्षेप कर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी विवाद में उलझने का उनका कोई इरादा नहीं है और वे अपने सभी साथियों के दृष्टिकोणों का आदर करते हैं।
संबंधित खबरें
* अर्जुन देंगे बयानों का जवाब
* अर्जुन सिंह हो गए किम् कर्तव्यविमूढ़!
* अर्जन ने चापलूसी नहीं की: मोहसिना
* राहुल हो सकते हैं प्रधानमंत्री के प्रत्याशी: अर्जुन सिंह