News
International International टैक्सस. टैक्सस में शनिवार की रात अपने विवाह के मौके पर दिए गए प्रीतिभोज में जेना बुश ने पिता-पुत्री के नृत्य के लिए कोकर का मशहूर गीत 'यू आर सो ब्यूटीफुल' चुना।
जेना और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के इस नृत्य के लिए नेशविले के टायरोन स्मिथ और उनके 10 दस सदस्यीय बैंड को चुना गया था।
बैंड को ताजमहल की संगीत रचना 'लविन इन माय बेबीज आईज' सुनाने को कहा गया। स्मिथ ने मंगलवार को संगीत कार्यक्रम की योजना के बारे में मीडिया को जानकारी दी।
उनकी यह शर्त थी कि संवाददाताओं को बुश की बात का सम्मान करते हुए जानकारी को विवाह से पहले सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। स्मिथ वर्ष 2005 में बुश के कार्यकाल की शुरुआत के दौरान वॉशिंगटन के कन्वेंशन सेंटर में भी प्रस्तुति दे चुके हैं। आमतौर पर वे श्रोताओं को मंच पर थिरकने के लिए खींच लेते हैं।
शनिवार रात के समारोह में उन्होंने बुश पर निशाना साधा। स्मिथ ने कहा था अगर वे आसपास हैं और जश्न चल रहा है तो मैं उन्हें बुला लूँगा।