HomeNewsNational National

सेना-आतंकी मुठभेड़ : बंधक महिला की मौत

जम्मू. लाइन ऑफ कंट्रोल के पास सुबह से चल रही सेना और आतंकवादियों की मुठभेड़ में एक और महिला की मौत की पुष्टि की गई है। इस महिला को आतंकियों ने बंधक बना रखा था।

जम्मू व कश्मीर के सांबा बॉर्डर पर आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी है। रिहायशी इलाकों में घुसे करीब तीन आतंकवादियों ने दो महिलाओं को एक घर में बंधक बना रखा था जिसमें से एक की मौत की सुरक्षा बलों ने पुष्टि कर दी है।

सेना की तरफ से आ रहे बयानों में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीमा पार से घुसपैठ रोकने के दौरान फायरिंग के बाद से करीब 10 आतंकवादी पाकिस्तान से भारत में घुस चुके हैं। आज हो रही मुठभेड़ में पहले चार लोगों की मौत की खबरें आ चुकी हैं।

संबंधित खबरें
* सांबा : आतंकियों-सेना में मुठभेड़, चार की मौत
* सांबा में मिला 10 किग्रा आरडीएक्स
* सांबा बार्डर पर गोलीबारी, घुसपैठ नाकाम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: