मुंबई. पूत कपूत सुने हैं लेकिन माता सुनी न कुमाता, इस महान उक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला एक घटनाक्रम उस दिन सामने आया जब पूरी दुनिया मां के सम्मान और स्नेह का सलाम कर रही है। एक मां ने नशे की हालत में अपने चार साल के बच्चे को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया जिसमें बच्चे की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि मां ने जिस समय यह कदम उठाया उस समय वह शराब के नशे में थी। पुलिस ने कहा कि 4 वर्षीय फुल्ली को उसकी मां दयानदा उर्फ अनीता फुल्ली (23) ने अपने पति के साथ बहस के बाद पकड़ा और वर्ली स्थित बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर ले गई।
वर्ली थाने के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा, 'अनीता शराब के नशे में थी और उसने चौथी मंजिल से बच्चे को नीचे फेंक दिया। कुछ पड़ोसियों द्वारा को निकट के केईएम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।'
पुलिस ने पहले दुर्घटना का मामला दर्ज किया था लेकिन उसकी मौत के बाद घटना का चश्मदीद होने की दावा करने वाली उसकी रिश्तेदार सामने आई और आज उसने मामला दर्ज कराया।