HomeNewsNational National

आतंकियों के कब्जे से पांच बंधक छुड़ाए गए

जम्मू. सांबा बॉर्डर पर सेना और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ जारी है और आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए पांच लोगों को सुरक्षा बलों ने छुड़ा लिया है। सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ अंतिम हमले की तैयारी में हैं।

नियंत्रण रेखा के पास सुबह से चल रही मुठभेड़ अब तक जारी है। रिहायशी इलाकों में घुस चुके आतंकियों से पांच बंधकों को रिहा करा लिया गया है इससे पहले सुरक्षा बलों ने बंधक बनाई गई एक महिला की मौत की पुष्टि की थी।

विभिन्न टीवी चैनलों पर चल रही ताजा खबरों में बताया जा रहा है कि सेना आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक हमले की तैयारी में है। आतंकी रिहायशी इलाके के एक मकान में छुपे हुए हैं और उनके पास काफी गोला-बारूद होने की भी खबरें हैं। रिहायशी इलाका होने के कारण सेना अब तक नियंत्रित कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें
* सेना-आतंकी मुठभेड़ : बंधक महिला की मौत
* सांबा : आतंकियों-सेना में मुठभेड़, चार की मौत
* सांबा में मिला 10 किग्रा आरडीएक्स
* सांबा बार्डर पर गोलीबारी, घुसपैठ नाकाम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: