bhaskar Web English
HomeMagazineTravel Travel

लैंड ऑफ द फारोज

ट्रेवल.लैंड ऑफ द फारोज इजिप्ट का नाम हम सभी ने सुना है। यह जगह अपने पिरामिड्स और ममीज के लिए मशहूर है। ‘लैंड ऑफ द फारोज’ के नाम से भी मशहूर इजिप्ट सबसे पुराने वेकेशन स्पॉट्स में से एक है। आपको बता दें कि पिरामिड्स के अलावा यहां आपके लिए काफी कुछ और भी इंतजार कर रहा है।

शॉपिंग क्रेजीज के लिए
यहां रेड सी में स्कूबा डाइविंग के अलावा, नेचर और डेजर्ट ट्रेकिंग, हॉट नाइट स्पॉट्स और बर्ड वॉचिंग की भी सुविधा मौजूद है। रोमांटिक लोगों के लिए नील नदी पर लक्जरी रिवर बोट्स और ओपेरा का भी आनंद लिया जा सकता है। यहां पिरामिड्स ऑफ गीजा, इजिप्शियन म्यूजियम, वैली मंदिर, फीनिक्स और सैन सर्जियस चर्च देखने लायक स्थलों में से हैं। खानेल खलीली बाजार तो कला, परंपरा और शैली का अद्भुत संगम है। शॉपिंग के दीवानों के लिए कायरो में काफी गुंजाइश है। यहां का सबसे शानदार होटल मेना हाउस ओबेरॉय है जो पिरामिड के निचले हिस्से के काफी पास है। होटल के स्विमिंग पूल से भी आप पिरामिड्स का नजारा ले सकते हैं।

लैंड ऑफ द फारोजनील के नजारे
नील नदी तो अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है, उस पर भी अगर क्रूज का साथ मिल जाए तो क्या कहने। यहां क्रूज का आनंद लेने के लिए आपको असवान शहर तक जाना होगा। एक और खास बात यह कि यहां तक आने के बाद दुनिया के मशहूर इंजीनियरिंग के नमूने हाई डेम को देखना ना भूलें। इस छोटे से टापू पर बने फिले मंदिर के दर्शन जरूर करें, जो देवी इसिस का है। क्रू ज के दौरान आप पुराने शहर कोम ओंबो के मंदिर और हॉरस मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। ये दोनों क्रमश: 237 और 57 ईपू. के निर्मित हैं।

एडवेंचर जोन
एडवेंचरस हॉलीडेइंग के शौकीनों के लिए बहारिया रेगिस्तान से बहारिया ओएसिस का सफर यादगार अनुभव हो सकता है। यहां ‘वैली ऑफ व्हेल्स’ में पहुंचकर आप 40 लाख व्हेल मछलियों के ढांचे देख सकते हैं। कुल मिलाकर डेजर्ट का अनुभव अपने आप में अनोखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: