Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty समर स्टाइल.
गर्मियों में आपका लुक भी बदलना जरूरी है। कपड़ों में सिर्फ हल्के या चमकदार रंगों का बदलाव ही नहीं, कई एसेसरीज भी हैं जो आपके लुक को सिरे से चेंज कर देंगी। फैशन और सीजन का ये रूप अपनाकर आप गर्मियों को स्टाइल से मात दे सकते हैं।
सन ग्लासेज
ज्यादातर डिजाइनर्स ने प्राथमिकता के तौर पर धूप के चश्मे को ही अव्वल बताया। डिजाइनर सुरीली गोयल और राकेश अग्रवाल के अनुसार इस सीजन में बड़े फ्रेम और क्रोकोडाइल स्किन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बोल्ड ब्लैक और कॉफी ब्राउन टोन गर्मियों के बावजूद हर स्किन टोन पर जंचते नजर आएंगे।
फ्लॉवरी फुट्स
गर्मियां सिर्फ इसलिए नहीं हैं कि आप पहनावे में बदलाव ला सकें, हुजूर पैरों पर नजरे इनायत करना न भूलें। भई पैरों को भी तो गर्मियों में सांस लेने की जरूरत है, इसलिए इन्हें खुले-खुले सैंडल्स और फ्लिप-फ्लॉप की सौगात दीजिए। फ्लॉवरी पिंट्र वाली कोई भी चीज ऐसे मौसम में ज्यादा अच्छी लगती है। खासतौर पर स्कर्ट्स या केप्री के साथ।
बैंगल्स
तेज और चटक रंग इस बार हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे, ये खासतौर से इस सीजन के लिए हैं। साधारण कपड़ों के साथ रंगीन एसेसरीज पहनने से आपका लुक एकदम चेंज हो सकता है। रेड, ब्राउन, पिंक और येलो हॉट कलर्स हैं। पत्थर जड़ित बैंगल्स भी काफी फैशन में हैं। जब चूड़ियों की बात हो तो फिर मोती कैसे पीछे रह सकते हैं। डिजानर फाल्गुनी पीकॉक के अनुसार शॉर्ट एंड लांग कुर्तो पर छोटे मोतियों की माला एलीगेंट लुक देगी।
बैग्स
ब्राइट और चटक रंगों के बैग इस मौसम की अहम एसेसरीज में से एक हैं। बड़े साइज, फ्लोरल प्रिंट्स और स्ट्रॉ से बने बैग काफी अच्छा लुक देते हैं। डिजाइनर राकेश अग्रवाल का मानना है कि बैग्स आपकी शख्सियत को जरा अलग ‘हटकर’ टच देते हैं।