Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
निखिल अडवानी की फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ में अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण एक खास किस्म के आइटम नंबर पर डांस करते नजर आएंगे। इसकी शूटिंग हाल ही में बैंकॉक और शंघाई में खत्म हुई है। इसे बप्पी लहरी ने संगीतबद्ध किया है। इसमें दीपिका और अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स के स्टंट करते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए निखिल ने कई तरह के प्रयोग आजमाए हैं। यहां तक कि एक गीत की कोरियोग्राफी उन्होंने चीन के चर्चित कोरियोग्राफर दी-दी से कराई है।