HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

आखिरकार छा ही गईं शेफाली शाह

मुंबई.शेफाली शाह लंदन में जी सिने अवॉर्डस में फिल्म ‘गांधी-माई फादर’ के लिए बैस्ट एक्ट्रैस का क्रिटिक अवॉर्ड जीतने वाली अभिनेत्री शेफाली शाह को इस बात की खुशी है कि उन्हें इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल हो गया है, जिसकी उन्हें काफी समय से तलाश थी।

एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा, ‘इंडस्ट्री में इतना समय बिताने के बाद अब मुझे खुशी है कि मुझे मेरी पसंद के रोल मिलने लगे हैं। मैं पहले अपने काम के प्रति इतनी समर्पित नहीं थी जितनी अब हूं। मेरा काम लोगों और आलोचकों को पसंद आ रहा है और अब तो निर्देशक भी मेरी पसंद के रोल मुझे दे रहे हैं।’

फिल्म ‘गांधी-माई फादर’ के बारे में शेफाली ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए काफी खास है क्योंकि कस्तूरबा का रोल काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा कि असल जिंदगी पर आधारित किरदारों को निभाना हर कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है।

गुजराती थियेटर से अभिनय की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री को अपनी फिल्म ‘द लास्ट लियर’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, प्रिटी जिंटा और अजरुन रामपाल काम कर रहे हैं। वह इस फिल्म में अपने काम को अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ मानती हैं।

उन्होंने कहा, ‘वैसे तो मुझे ‘मानसून वैडिंग’ में रिया का किरदार भी काफी पसंद है, लेकिन ‘द लास्ट लियर’ की वंदना रिया से काफी अलग और दिलचस्प है। फिल्म के अंत तक उसके बारे में कोई यह अंदाजा नहीं लगा पाता कि आखिर वह कौन है। इसलिए मेरे खयाल से यही मेरा अब तक का सर्वश्रेष्ठ काम है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: