Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood न्यूयॉर्क.
हाल ही में वैनिटी फेयर में प्रकाशित अपनी न्यूड फोटो से सुर्खियों में आने के साथ-साथ विवादों में घिरने वाली हैना मोंटाना फेम माइली साइरस को एक बार फिर कांटों में घसीटने की कोशिश की जा रही है। अब उन्हें चर्चित पुरुष पत्रिका ‘प्लेबॉय’ की ओर से न्यूड पोज के लिए न्योते मिलने लगे हैं।
‘प्लेबॉय’ के संस्थापक हफ हैफनर ने 15 साल की किशोरी माइली से कहा है कि वह जब वह 18 साल की उम्र पूरी कर ले तो मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने कभी भी उनके दफ्तर आ सकती है।
मशहूर फैशन फोटोग्राफर ऐनी लिबोविट्ज द्वापा खींची गई माइली की कुछ अर्धनग्न तस्वीरें वैनिटी फेयर में प्रकाशित हुई थीं, जिस पर खूब हाय-तौबा मची और माइली को इसके लिए बाल दर्शकों से माफी तक मांगनी पड़ी थी। पर 82 वर्षीय बुजुर्ग हैफनर माइली की उत्तेजक तस्वीरें देख इस कदर उत्साहित हुए कि उन्होंने उसे ‘प्लेबॉय’ के लिए न्योता दे डाला।