HomeNewsInternational International

सर्बिया में मतदान शुरू

बेलग्रेड. सर्बिया में संसद के महत्वपूर्ण चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। देश में 67.5 लाख पंजीकृत मतदाता 22 सांसदों का चुनाव करेंगे।

अतिराष्ट्रवादी सर्बिया रेडिकल पार्टी (एसआरएस) और राष्ट्रपति बोरिस टेडिक की यूरोपीय संघ समर्थक डेमोक्रेटिक पार्टी (डीएस) के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

वोजीस्लाव कोस्तुनिका जिनका प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, घटती लोकप्रियता के बावजूद अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी आफ सर्बिया (डीएसएस) को मजबूत स्थिति में लाने का प्रयास कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: