HomeBusinessCorporate Corporate

समुद्री पर्यटन के क्षेत्र में दुबई होगा सबसे आगे

दुबई. आने वाले समय में दुबई समुद्री पर्यटन और खेल के क्षेत्र में पर्यटकों का पसंदीदा स्थल बनने जा रहा है।

‘दुबई अंतर्राष्ट्रीय समुद्र क्लब’ के प्रबंध निदेशक सईद हारेब ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में समुद्री पर्यटन को ध्यान में रखकर 51 हजार से अधिक तटीय इलाकों में पर्यटकों के लिए जगह बनाए गए हैं। डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी के अनुसार आने वाले समय में दुबई समुद्री पर्यटन और खेल के क्षेत्र में सबसे पसंदीदा जगह बन जाएगा।

सईद हारेब नाखील स्थित बंदरगाह के भी निदेशक हैं। यूएई में यात्रा और पर्यटन को लेकर आयोजित किए जाने वाले वार्षिक मेला अरब पर्यटन मेला (एटीएम) में हिस्सा ले रहे हारेब ने कहा कि उन्हें आशा है कि इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या आने वाले वर्षो में दोगुनी हो जाएगी।

गौरतलब है कि इन दिनों दुबई पर्यटन के अलावा व्यापार जगत के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। मध्यपूर्व में प्रौद्योगिकी से लेकर व्यापार के यहां कई प्रमुख केंद्र बन रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: