HomeBusinessCorporate Corporate

चीन बनाएगा बड़े यात्री विमान

शंघाई. चीन आज शंघाई में अपनी पहली जम्बो जेट निर्माण कंपनी खोलने जा रहा है। बड़े आकार के वायुयान बनाने वाली चीन की यह पहली कंपनी है।

परियोजना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चाइना कमर्शियल एयरक्राफ्ट नामक यह कंपनी 19 अरब यूआन (2.7 अरब डालर) की राशि के साथ कारोबार करेगी। केंद्रीय सरकार और शंघाई सरकार इस कंपनी के प्रमुख शेयर धारक होंगे।

इस कंपनी के शेयर धारकों में चाइना एवीऐशन इंडस्टी कापरेरेशन-1 (एवीआईसी-1) और चाइना एवीऐशन इंडस्ट्री कापरेरेशन-2 (एवीआईसी-2) शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि चीन के विज्ञान, तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्योग के मंत्री झांग किंगवेई कंपनी के अध्यक्ष होंगे।

इससे पहले चीन के मंत्रिमंडल ने फरवरी 2007 में इस कंपनी की स्थापना को मंजूरी दी थी।

गौरतलब है कि कंपनी 150 यात्रियों व 100 टन भारक्षमता वाले विमान बनाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: