News
International International काठमांडू.
नेपाल में पुलिस ने काठमांडू स्थित चीन के वीजा व वाणिज्य कार्यालय के बाहर करीब 600 तिब्बती प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
काठमांडू पुलिस कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को तोड़कर चीन के वीजा कार्यालय के तरफ बढ़ने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि इन प्रदर्शनकारियों में से एक छोटे समूह को गिरफ्तार करने में मशक्कत करनी पड़ी। इसमें शामिल करीब 20 प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डाल एक कड़ी बना ली थी।
लगातार तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे तिब्बतियों ने इस भवन में स्थित जिनहुआ समाचार एजेंसी के बाहर विरोध प्रकट किया।
गौरतलब है कि काठमांडू में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय और चीनी दूतावास के बाहर तिब्बतियों ने 10 मार्च से विरोध प्रदर्शन करना जारी रखा है। इन प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय पहले ल्हासा में हुए चीनी दमन की संयुक्त राष्ट्र से जांच करवाने की मांग की है।