HomeHealth Health

तलाकशुदा मां-बाप का ज्यादा ध्यान रखते हैं बच्चे

लंदन. एक नए अध्ययन में पाया गया है सामान्य अभिभावकों की तुलना में तलाकशुदा अभिभावकों का उनके बच्चे ज्यादा ध्यान रखते हैं।

'किंग्स कॉलेज' लंदन के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि साथ रहने वाले बुजुर्गो की अपेक्षा बच्चे तलाकशुदा अभिभावकों की जिम्मेदारी ज्यादा गंभीरता से उठाते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जसे-जसे तलाकशुदा अभिभावकों की उम्र बढ़ती जाती है बच्चों में उनकी मदद करने की प्रवृत्ति 9 फीसदी तक बढ़ जाती है।

शोध प्रमुख डा. करेन ग्लासर ने बताया कि बच्चे, उन अभिभावकों की समस्या को 75 फीसदी अधिक गंभीरता से लेते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे शोध ने स्पष्ट कर दिया है कि बदलते आधुनिक समाज में अभिभावकों के तलाक और अलग रहने के अधिक मामले देखने में आ रहे हैं, लेकिन यह अच्छी बात है कि बच्चे अभिभावकों का ध्यान रख रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि सन 1988 में 61-69 आयु वर्ग के बुजुर्गो के 34 फीसदी बच्चे उनकी देखभाल के लिए आगे आए। वर्ष 2001-02 में यह आंकड़ा बढ़कर 43 फीसदी हो गया।

गौरतलब है कि शोधकर्ताओं के यह तथ्य ब्रिटेन के पांच हजार परिवारों पर ब्रिटिश हाउसहोल्ड पैनल सर्वे द्वारा 1991 से 2003 के बीच कराए गए वार्षिक सर्वेक्षण के आंकड़ों पर आधारित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: