HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश के लिए भाग लेते हैं खली

मुंबई.दलीप सिंह राणा ‘वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट’ (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की दुनिया में ‘द ग्रेट खली’ के नाम से पहचाने जाने वाले दलीप सिंह राणा ने कहा है कि वह इस खतरनाक खेल में खुद के लिए नहीं बल्कि देश के लिए शिरकत करते हैं। उन्होंने युवाओं से इस खेल से जुड़ने की अपील की।

खेल चैनल ‘टेन स्पोर्ट्स’ द्वारा शनिवार रात आयोजित ‘द ग्रेट खली लाइव इन मुंबई’ में उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस क्षेत्र में आगे आएं। कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहले भारतीय चैंपियन खली का भारी संख्या में युवाओं ने स्वागत किया।

खली ने कहा कि मैं चाहता हूं कि युवा वर्ग सही रास्ते पर चलें। मैं चाहता हूं कि आप स्वस्थ्य रहें और देश को आगे बढ़ाएं। आप बुरी आदतों को छोड़ें।

अमेरिका तक पहुंचने के अपने सफर के बारे में खली ने कहा कि अमेरिका में प्रशिक्षण लेने के बाद वह जापान में एक रेसलिंग समूह से जुड़ गए। खली ने कहा कि मैं लगातार प्रशिक्षण लेता रहा और आज मैं आपके सामने हूं।

खली से जब यह पूछा गया कि वह किससे डरते हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं केवल परमात्मा से डरता हूं। अपनी तंदरूस्ती के बारे में उन्होंने कहा कि वह ढेर सारा दूध पीते हैं और खूब व्यायाम करते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: