लंदन. संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता वोडाफोन दक्षिण अफ्रीकी मोबाइल कंपनी एमटीएन को खरीदने के लिए 20 अरब पाउंड की बोली लगाने का मन बना रहा है। जबकि वोडाफोन ने इस योजना में किसी प्रकार की दिलचस्पी होने से इंकार किया है।
संडे टाइम्स के अनुसार वोडाफोन के सीईओ अरुण सरीन ने इस सौदे के विकल्पों की पड़ताल के जिम्मेदारी यूबीएस बैंक के भूतपूर्व अधिकारी वारेन फाइनगोल्ड को सौंपी है। ब्रिटेन के संडे टेलीग्राफ ने भी एमटीएन में वोडाफोन की दिलचस्पी की बात अपने लेख में कही थी। साथ ही यह भी कहा था इसके लिए कंपनी तकरीबन १९ अरब पाउंड की बोली लगा सकती है।
वोडाफोन का इंकार :
वोडाफोन ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन में हिस्सेदारी खरीदने की योजना से इंकार किया है। कंपनी का कहना है कि उनकी इस सौदे में कोई दिलचस्पी नहीं है।