HomeSportsCricket Cricket

माजिद के नाम पर लग सकती है मुहर

लाहौर. माजिद खान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान माजिद खान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष बनना तय नजर आ रहा है। माजिद का नाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने प्रस्तावित किया है, जिसे आईसीसी की अगले महीने होने वाली बैठक में स्वीकार किए जाने की संभावना है। यह पद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर के छोड़ने के बाद से खाली है।

पीसीबी के एक अधिकारी ने ‘द जंग’ अखबार से कहा कि 63 टेस्ट और 23 वनडे खेलने वाले माजिद को ज्यादातर टेस्ट खेलने वाले देशों का समर्थन प्राप्त है। पहले इस पद के लिए इंग्लैंड ने अपनी रुचि दिखाई थी, लेकिन अब वह भी माजिद के समर्थन में आ गया है। उन्होंने कहा कि स्थितियां पीसीबी के पूर्व सीईओ माजिद के पक्ष में हैं और सब कुछ ठीक रहा तो आईसीसी की अगले महीने की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: