इंदौर. हर पांच साल में होने वाले चुनाव ही भ्रष्टाचार की जड़ बन गए हैं। इनमें फंडिंग की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो हालत बिगड़ते जाएंगे। किसी से एक करोड़ रुपए चंदा लिया है तो सत्ता में आने पर 10 करोड़ रुपए का फायदा करना ही होता है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने कहा राजनीतिक दल लोगों को मजबूत करने के बजाय कमजोर कर रहे हैं। धर्म और जाति के नाम पर बांटने में लगे हैं।
अभ्यास मंडल की 49वीं व्याख्यानमाला के उद्घाटन के लिए आए डॉ. अब्दुल्ला ने कहा हर पांच साल में होने वाले चुनाव ही भ्रष्टाचार की जड़ बन गए हैं। इनमें फंडिंग की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो हालत बिगड़ते जाएंगे। किसी से एक करोड़ रुपए चंदा लिया है तो सत्ता में आने पर 10 करोड़ रुपए का फायदा करना ही होता है। राजनीतिक दल लोगों को मजबूत करने के बजाय कमजोर कर रहे हैं। धर्म और जाति के नाम पर बांटने में लगे हैं। महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए लेकिन राजनीतिक दल चाहते नहीं। सत्र के अंतिम दिन जब मुंबई में उत्तर भारत विरोध का शोर चल रहा था तब कानून मंत्री महिला आरक्षण बिल पढ़ने लगे।