HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

‘महाभारत’ के सैट पर बेहोश हुईं साक्षी

मुंबई. साक्षी तंवर स्टार प्लस के चर्चित टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती भाभी के किरदार से सुर्खियों में आने वाली साक्षी तंवर पिछले दिनों लद्दाख में एकता कपूर के शो ‘महाभारत’ के सैट पर बेहोश हो गईं। चश्मदीदों के मुताबिक, साक्षी की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उसे ऑक्सीजन पर रखने की नौबत तक आ गई।

‘महाभारत’ के क्रिएटिव हैड सूरज राव ने बताया कि काम में व्यस्त होने के कारण साक्षी पहले ही काफी देर से लद्दाख पहुंची थी, इसके बाद जैसे ही शूटिंग शुरू हुई वह बेहोश हो गईं। शायद लद्दाख में ऑक्सीजन की कमी के कारण ही ऐसा हुआ हो। उन्हें उसी समय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह एक दिन तक रही। इसके बाद उसने शूटिंग दोबारा शुरू की। राव ने बताया कि उन्होंने धारावाहिक की शूटिंग लद्दाख में करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि यहां का वातावरण काफी साफ-सुथरा है। इस धारावाहिक में एकता के कई पसंदीदा कलाकार काम कर रहे हैं।

हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि साक्षी इसमें कौन सा किरदार निभा रही हैं, लेकिन माना जा रहा है कि उनका भी इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार है, जिसके बारे में एकता शो शुरू होने पर ही कुछ कहेंगीं।

व्यस्तता और बीमारी के चलते हुआ हादसा
सूत्रों का कहना है कि ‘महाभारत’ में व्यस्तता और बीमारी के चलते साक्षी को अपने बाकी दोनों सीरियल्स ‘कहानी घर घर की’ और ‘ये है जलवा’ की शूटिंग स्थगित करनी पड़ी। ‘ये है जलवा’ में तो साक्षी पहली बार स्मृति ईरानी के साथ एंकरिंग करती नजर आ रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: