HomeSportsOther Sports Other Sports

रिंग में नजर नहीं आएंगी टोरी विल्सन

न्यूयॉर्क.टोरी विल्सन डब्ल्यूडब्ल्यूई की चर्चित एवं बेहद खूबसूरत वूमन रैसलर टोरी विल्सन ने रैसलिंग रिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है और वह अब कभी अपने प्रशंसकों के लिए लड़ती-भिड़ती दिखाई नहीं देगी।

दरअसल, विल्सन की पीठ का इतना बुरा हाल हो चुका है कि कई बार उसकी सर्जरी कर चुके डॉक्टरों ने अब उसे कभी दोबारा रैसलिंग रिंग में नहीं उतरने की सलाह दी है।

डब्ल्यूडब्ल्यूई फैडरेशन की वैबसाइट पर अपलोड मैसेज में कहा गया है, ‘टोरी विल्सन के लिए हमारी ओर से शुभकामनाएं।’ इसके साथ-साथ फैडरेशन की ओर से टोरी को उसकी ओर से इंप्लाई की गई ऐसी सबसे उपयोगी एवं खूबसूरत वूमन रैसलर करार दिया गया है, जिसने मीडिया को इंटरव्यू देने एवं अपने प्रशंसकों से मिलने-जुलने में कभी कोई ऐतराज नहीं जताया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: