bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

शिवपुरी. कोलारस अनुविभाग के इंदार थानाक्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले एक सेल्समैन की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की लाश रविवार को डंगोरा-आरी गांव के बीच खेत से पुलिस ने बरामद की है। हत्यारों ने युवक को दो गोलियां मारी हैं और फिर लाश खेत में फेंक दी । इस मामले में तीन युवकों के नाम सामने आए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोलारस के जगतपुर में रहने वाला 30 वर्षीय गंगेश पुत्र वीरेन्द्र यादव डंगोरा में कंट्रोल की दुकान चलाता था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उसके घर पर उसके मिलने वाले तीन युवक अनिल शर्मा निवासी कोलारस, मुकेश शर्मा लुकवासा और बल्लू अवस्थी निवासी बामौर आए। जो कि उसे अपने साथ ले गए।

इसके बाद गंगेश घर नहीं लौटा तो अगले दिन गंगेश के परिजनों ने इन युवकों से संपर्क साधा तो उन्होंने गंगेश के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने अपने मोबाइल स्विच आफ कर लिए और वे अपने घरों से गायब हो गए।

शनिवार की शाम गंगेश के परिजनों ने कोलारस थाने में गंगेश के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और तलाश करन के लिए खुद डंगोरा गांव की ओर निकल गए। रविवार की सुबह गंगेश की लाश डंगोरा-आरी के बीच रोड से करीब डेढ़ किमी भीतर एक खेत में पड़ी हुई बरामद हुई।

उसे दो गोलियां मारी गईं। एक सीने में बीचोंबीच और दूसरी कनपटी में। इसके अलावा उसके कान के पास भी कुल्हाड़ी का एक गंभीर घाव है। घटनास्थल पर मेटाडोर के पहियों के निशान भी मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि लाश को यहां संभवत: मेटाडोर में रखकर लाया गया होगा। कोलारस एसडीओपी आरडी प्रजापति के अनुसार हत्या की वारदात शुक्रवार की रात की है। ऐसा लगता है कि बाद में लाश को खेत में फेंका गया होगा।

उन्होंने बताया कि तीनों युवक गंगेश के साथ ही उठते बैठते और शराब पीते थे। उन्होंने शुक्रवार की रात 9 बजे गंगेश को उसके जगतपुर स्थित घर से लेने के बाद देहरदा पर रघुवंशी के होटल में खाना भी खाया। इसके बाद इन युवकों और गंगेश को किसी ने नहीं देखा।

इंदार थाना प्रभारी राकेश साहू के अनुसार हत्या की यह वारदात देहरदा के इर्दगिर्द कहीं घटित हुई होगी। इसके बाद लाश इंदार क्षेत्र में फेंक दी गई। उन्होंने बताया कि हत्या में कुल्हाड़ी और बंदूक का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस उक्त तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: