bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मस्त हुए मस्ती की पाठशाला में

ग्वालियर. गर्मी में पसीने से तरबतर बच्चे इंतजार तो कर रहे थे स्विमिंग पूल के ठंडे पानी में उतरने का, लेकिन पानी देखकर उन्हें कुछ डर भी लग रहा था। प्रशिक्षक उनके डर को दूर करने के लिए स्वयं पानी में साथ रहकर उन्हें हाथ-पैर चलाना सिखा रहे थे।

यह नजारा था विद्या भुवन्स पब्लिक स्कूल में स्विमिंग सेशन का, जहां सनसिटी समर फनकैम्प के अंतर्गत बच्चों को स्विमिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सनसिटी फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर, दैनिक भास्कर, भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, जेके टायर, एटलस साइकिल मालनपुर का सह आयोजन है। रविवार की सुबह सीनियर बच्चों के बैच जिसमें दस से चौदह वर्ष की उम्र के बच्चो को शामिल किया गया था, उन्हें ट्रेनिंग दी गई।

117 बच्चों ने 40 मिनट तक स्वच्छ और ठंडे पानी में स्विमिंग का आनंद लिया। सबसे पहले बच्चो को पानी के अंदर सांस को कंट्रोल करने के लिए बबलिंग, पानी में आगे बढ़ने के लिए लेग किकिंग आदि स्टेप सिखाए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पानी में तैरने का आनंद लिया, हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे, जो पानी में उतरे हर बच्चे पर पैनी नजर रखे हुए थे।

समर कैम्प में बच्चों को एक साथ कई कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें स्केटिंग, मार्शल आर्ट के साथ ही स्विमिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, एरोबिक्स,पाश्चात्य नृत्य रॉक क्लाइंबिंग, रेपलिंग, रिवर क्रासिंग, ट्रेकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण शहर के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है।

पहले डरीं, फिर तैरी
स्विमिंग सीखने के लिए हर बच्चे ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, लेकिन लड़कियां पानी में उतरने से ज्यादा डर रहीं थी, काफी देर तक उन्हें समझाने के बाद वे पानी में उतरीं, लेकिन जल्द ही वह पानी में सहज महसूस करने लगीं। इसके बाद तो पूरे दिल से उन्होंने स्विमिंग का आनंद लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: