News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. छेड़छाड़ से शुरू हुए विवाद में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर अपराध दर्ज कर लिया है। लोरमी पुलिस के अनुसार ग्राम बांधी निवासी लल्लू यादव पिता तीरथ (50) के घर में शनिवार की रात मनीराम पिता प्रहलाद ध्रुव(22) घुस गया। उसने एक महिला के साथ छेड़छाड़ भी की।
उसकी चीख सुनकर घर के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मनीराम की जमकर पिटाई की। वहां से भागकर निकला मनीराम भी अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गया। फिर से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोगों को चोट आई है।
पुलिस ने लल्लू की रिपोर्ट मनीराम के खिलाफ धारा 456, 354, 323, 506 के तहत तथा मनीराम की रिपोर्ट पर दिलहरण पिता लल्लू यादव व छुनवा पिता लल्लू यादव के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 324, 506बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।