जम्मू. सांबा बॉर्डर के पास के इलाके में रविवार को हुई भारी मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को फिर संघर्ष शुरू हो गया है और फायरिंग की जा रही है।
भारत-पाक सीमा के पास जहां रविवार को लंबी मुठभेड़ चली थी वहां से करीब 200 किमी दूर आज मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों को ऐसी सूचना मिली थी कि इलाके में और भी आतंकवादी छुपे हुए हैं। इस सूचना के बाद छेड़े गए अभियान के तहत फायरिंग की जा रही है।
कल की मुठभेड़ की जिम्मेदारी अल मंसूरियन आतंकवादी संगठन ने ली है। कल की फायरिंग में एक जवान समेत छह नागरिकों की मौत हुई थी।
सेना की 168 ब्रिगेड के पास आतंकवादियों का छुपा होना बताया जा रहा है। 9 कॉर्प के जीओसी ले. जनरल विनय शर्मा ने कहा है कि अभी यहां और आतंकी हो सकते हैं इसलिए यहां मुठभेड़ फिर शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
* आतंकियों के कब्जे से पांच बंधक छुड़ाए गए
* सेना-आतंकी मुठभेड़ : बंधक महिला की मौत
* सांबा : आतंकियों-सेना में मुठभेड़, चार की मौत
* सांबा में मिला 10 किग्रा आरडीएक्स
* सांबा बार्डर पर गोलीबारी, घुसपैठ नाकाम