bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

माल्या तैश में, द्रविड़ पर भड़के

बेंगलूरु. आईपीएल की बेंगलूरु टीम रॉयल चैलेंजर की फ्रेंचाइजी के मालिक और उद्योगपति विजय माल्या ने अपने गुस्से का इजहार कर दिया है और टीम की नाकामयाबी का ठीकरा टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ के सिर फोड़ दिया है।

माल्या ने द्रविड़ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे दोस्त मुझसे कहते हैं कि आपकी टीम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीम लगती है। माल्या ने कहा कि एक आइकॉन खिलाड़ी को अपनी छवि और प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करना चाहिए।

माल्या ने आईपीएल को कॉपरेरेट क्रिकेट करार देते हुए कहा कि टीम चुनने से पहले उनके पास खिलाड़ियों की एक सूची थी लेकिन टीम के आइकॉन खिलाड़ी और कप्तान राहुल द्रविड़ व सीईओ चारू शर्मा के पास एक अलग सूची थी। दोनों के रवैए को देखते हुए उन्होंने अपनी सूची छोड़कर द्रविड़ और चारू की सूची को तरजीह दी।

टीम के सीईओ पद से चारू शर्मा की छुट्टी कर चुके माल्या ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि चारू को क्रिकेट की समझ है इसलिए उन्होंने टीम चुनने में उनकी राय मानी। अगर उन्होंने अपनी पसंद के खिलाड़ी लिए होते तो तस्वीर कुछ और होती।

माल्या ने द्रविड़ और टीम प्रबंधन पर आरोप भी लगाया कि खिलाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। माल्या ने यह बात मिस्बाह उल हक को शुरुआती मैच न खिलाने के बारे में कही।

गौरतलब है कि आईपीएल में सबसे महंगी टीमों में से एक टीम माल्या की है और फिलहाल रॉयल चैलेंजर टीम अंक तालिका में बाकी सातों टीमों से पीछे सबसे नीचे के स्थान पर है। अब ऐसे में माल्या का गुस्सा है तो जायज।

संबंधित खबरें
* हां, मुझे निकाला गया : चारु शर्मा
* आईपीएल का असली चेहरा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: