HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

दिन में गर्मी, शाम को आंधी का जोर

चूरू. जिले में पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी व शाम को आंधी का जोर लोगों के लिए पीड़ादायी साबित हो रहा है। रविवार को भी दिन में गर्मी का प्रभाव रहा। क्षेत्र में सुबह से निकली धूप के कारण गर्मी का प्रभाव बढ़ गया। हालांकि दिन में रुक-रुक कर हवा भी चली, लेकिन उमस के कारण लोगों के पसीने निकलते रहे। शाम के बाद गर्मी का प्रभाव कुछ कम हुआ।

दूसरी ओर शनिवार की देर शाम आंधी के बाद आई बारिश के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आंधी के कारण घरों व कार्यालयों में मिट्टी जम गई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम में चल रहे परिवर्तन के चलते तापमान भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस तथा बारिश 1.4 मिमी दर्ज हुई।

सुजानगढ़. विगत कई दिनों से चल रही धूलभरी आंधी से रविवार को लोगों को राहत मिली। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप से गर्मी बढ़ गई।

पड़िहारा. रविवार को लोगों को उमसमय गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। कस्बे में पिछले तीन-चार दिनों से शाम के समय धूलभरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली नदारद रहने से लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: