HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

शिक्षकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

चूरू. शिक्षक संघ (शेखावत) की चूरू उप शाखा की ओर से रविवार को शिक्षक भवन में हुए वार्षिक अधिवेशन में शिक्षिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। अधिवेशन में पर्यवेक्षक शिशुपालसिंह ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने कहा शिक्षकों की वाजिब मांग लंबित पड़ी है, दूसरी ओर सरकार कर्मचारी विरोधी आदेश जारी कर रही है। कार्यक्रम में सरकार की कर्मचारी नीति के विरोध में संघर्ष का निर्णय लेते हुए बताया गया कि आंदालेन के तहत 14 मई को कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 26 मई को जयपुर में पड़ाव डाला जाएगा। शाखा मंत्री विजयपाल धुआं ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टीकूराम सिहाग ने किया। इस अवसर पर नोरंग कस्वा, भंवरलाल गुर्जर, भंवरलाल कस्वा, फूलेसिंह बुरड़क, राजेश कस्वा, ओम रणवा, शेरसिंह बाजिया, मामराज फगेड़िया, आरिफ खान, मैइनुद्दीन खां आदि उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: