नई दिल्ली. जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है जबकि कुंजुम बुद्धिराजा हत्याकांड में आरोपी रोमेश शर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से कुछ राहत मिली है।
जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी करार दिए जा चुके मनु शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई जमानत याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है। तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा प्राप्त मनु शर्मा आज कोर्ट में पेश हुए लेकिन उनकी उम्मीदों पर करारा झटका लगा जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दिए जाने से इंकार कर दिया।
दूसरी ओर, कुंजुम हत्याकांड में आरोपी रोमेश शर्मा की अपील दिल्ली होई कोर्ट ने स्वीकार कर ली और पुलिस को नोटिस भेजकर 23 जुलाई तक जवाब मांगा है। रोमेश ने अपनी अपील में हत्याकांड में उन पर आरोप लगाए जाने को चुनौती दी है। गौरतलब है कि रोमेश पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के खासमखास होने के आरोप लगते रहे हैं।