मुंबई. केंद्रीय रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की चुनौती स्वीकार करते हुए मुंबई में छठ पूजा करने के लिए इजाजत मांगी है।
करीब दो महीने पहले उत्तर भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी कर हिंसा भड़काने वाले राज ठाकरे ने चुनौती देने के अंदाज में कहा था कि अगर लालू में हिम्मत है तो वे यहां छठ पूजा करके दिखाएं।
अब खबर यह है कि दादर पुलिस थाने में लालू ने एक अर्जी भेजकर दादर-चौपाटी के पास छठ पूजा के आयोजन के लिए इजाजत मांगी है। गौरतलब है कि दादर-चौपाटी के पास ही राज ठाकरे का घर स्थित है। इस तरह से लालू ने राज ठाकरे की चुनौती का करारा जवाब दे दिया है।