News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. सेक्टर-18 की कोठी नंबर-19 में बतौर पीजी रह रहे इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स पर रविवार सुबह 5.30 बजे कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट रंजीत को पीजीआई भर्ती करवाया गया है। हालत नाजुक देखते हुए रंजीत के परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने इस संबंध में कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके हैं।
ठहरने से किया मना तो पीट दिया : कोठी नंबर-19 में रयात इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट रंजीत और निर्मल बतौर पीजी रहते है। उनके साथ कुछ दिन पहले मनोज बतौर पीजी रहने आया। निर्मल के मुताबिक रविवार सुबह सुमित धीमान, निखिल, विवेक ठाकुर और तुषार उनके कमरे में आए।
चारों उनके कॉलेज से ही इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके हैं। आरोपियों ने निर्मल और रंजीत को बताया कि वे मनोज के दोस्त हैं। इसलिए आज उन्हीं के कमरे में रहेंगे। निर्मल और रंजीत ने उन्हें मनोज की अनुपस्थिति में कमरे में रहने से मना किया। इस पर चारों आरोपी भड़क गए।
चारों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने रंजीत के सिर पर तेज धार हथियार से हमला किया। जिससे रंजीत के सिर पर गहरी चोट पहुंची और वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया और रंजीत को घायल अवस्था में पीजीआई भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर लिया है।