HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

सद्बुद्धि दिवस कल मनाएंगे

चंडीगढ़. pu पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्टेटस देने की मांग पर केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से कोई कदम न उठाए जाने के विरोध में पीयू के टीचर्स और स्टूडेंट्स ने 13 मई को सद्बुद्धि दिवस मनाने का ऐलान किया है। जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के कॉर्डिनेटर प्रो. मनजीत सिंह ने बताया कि सद्बुद्धि दिवस इन दोनों ही सरकारों के आला नेताओं को इस मसले पर जल्द फैसला लेने की उम्मीद में मनाया जाएगा।

13 मई को कैम्पस में पीयू के टीचर्स और स्टूडेंट्स के अलावा एल्यूमनी और शहर के बुद्धिजीवी भी मौजूद होंगे। जेएसी ने गर्मियों की छुट्टियों में आंदोलन को और तेज करने और छुट्टियों में आंदोलन के दौरान कई कार्यक्रम होंगे।

उधर, कैम्पस में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल में रविवार को डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज के प्रो. वी.के. चोपड़ा, डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. जी.सी. चौहान के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ हिस्ट्री से 2 रिसर्च स्कॉलर रजनी सहोता और एकता सचदेव बैठीं।

प्रो. वी.के. मल्होत्रा ने कहा कि पीयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिलने का पूरी तरह से हक रखती है। जेएसी के चेयरमैन प्रो. ए.एस. आहलुवालिया ने कहा कि अगर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में नई सेंट्रल यूनिवर्सिटीज खुल र्गई तो काफी ज्यादा टीचर पीयू को छोड़कर इन यूनिवर्सिटीज को जॉइन कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: