HomeNewsNational National

लखनऊ में बस-जीप की टक्कर, 6 मरे

लखनऊ. लखनऊ में आज एक बस और जीप की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के प्रभारी अरुण शुक्ला ने बताया, ‘‘बलदेवपुर से कुछ लोग रविवार रात बाराबंकी के बलगहनी तिलक चढ़ाने गए थे और आज तड़के वे मार्शल जीप से वापस लौट रहे थे, तभी फैजाबाद डिपो की निजी बस ने जीप को टक्कर मार दी।’’ उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो की शिनाख्त सोनू और मोनू के रूप में हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: