News
International International बीजिंग. भू विज्ञान ब्यूरो के मुताबिक दक्षिण पश्चिम चीन में सोमवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 मापी गई।
ब्यूरो ने बताया कि आज दोपहर सिचुआन क्षेत्र की राजधानी चेंगदू से उत्तर पश्चिमी भाग से करीब 100 किमी दूर वेनचुआन शहर में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए।
बीजिंग में भी इमारतों के हिलने की रिपोर्ट है। यहां कई लोग इमारतों और अपार्टमेंटों से बाहर सड़कों पर निकल आए। झेंगझू, चेंगू और चोंगकिंग इलाकों में भी झटकों की खबरें हैं।