HomeNewsNational National

सांसद-डीआईजी विवाद : केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली. नंदीग्राम में सांसद और डीआईजी के बीच पनपा विवाद दिल्ली की नजर तक पहुंच चुका है और केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

सीपीएम के सांसद लक्ष्मण सेठ ने सीआरपीएफ डीआईजी आलोक राज को रविवार को धमकाते हुए नंदीग्राम की ओर न बढ़ने को कहा था और दबाव बनाने की कोशिश की थी लेकिन राज ने उनके दबाव को खारिज करते हुए मोबाइल फोन पर हुई बातचीत को मीडिया के सामने जाहिर कर दिया था।

इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने सीआरपीएफ डीजी को आज शाम को तलब किया है।

संबंधित खबरें
* बंगाल : कद्दावर सांसद वर्सेस बेबाक डीआईजी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: