bhaskar Web English
HomeNewsNational National

शिवसेना का 'बॉम्बे' पर बवाल

मुंबई. एक बार फिर मराठी कार्ड खेला गया और इस बार शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने 'बॉम्बे' शब्द इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध एक आंदोलन शुरू किया और एक प्रतिष्ठित स्कूल तथा एक अखबार के परिशिष्ट को निशाना बनाया।

पार्टी सांसद और शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादक संजय राउत के साप्ताहिक स्तम्भ में प्रकाशित विचारों से प्रेरित कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बॉम्बे टाइम्स की कुछ प्रतियाँ फूँकीं जो टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार का परिशिष्ट है।

आजाद मैदान थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने टाइम्स ऑफ इंडिया कार्यालय के बाहर बॉम्बे टाइम्स सहित कुछ समाचार-पत्रों की प्रतियाँ जलाईं।

पहली घटना की सूचना मध्य मुंबई के माहिम स्थित बॉम्बे स्काटिश स्कूल से मिली जहाँ विभिन्न प्रवेश द्वारों पर कम से कम तीन बोर्डों को निशाना बनाया गया।

माहिम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ये छोटे बोर्ड हैं। शरारतियों ने बॉम्बे शब्द को काले रंग से पोत दिया। अभी किसी को नहीं पकड़ा गया है। दाखिले की प्रक्रिया अभी पूरी हुई है और हमें कुछ नाराज तत्वों का हाथ लगता है। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं।

अपने स्तम्भ में राउत ने कहा कि बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल कुछ लोगों द्वारा उस समय किया जाना जब शहर का नाम मुंबई काफी पहले कर दिया गया है, मराठी सम्मान के खिलाफ विद्रोह है।

संपर्क किए जाने पर शिवसेना परिसर शाखा के अध्यक्ष अभिजीत पंसे ने पुष्टि की कि भारतीय विद्यार्थी सेना ने ऐसा आंदोलन शुरू किया है, लेकिन उन्होंने ब्योरा नहीं दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: