HomeNewsNational National

'तारे' देख पिघले पीएम

नई दिल्ली. आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सराहना की और कहा कि यह भारत की शिक्षा प्रणाली के लिए सबक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली के तारे आसमान पर ले जाने की जरूरत है।

अपने सरकारी आवास के पंचवटी हॉल में विशेष रूप से प्रदर्शित इस फिल्म को देखने के बाद सिंह ने कहा कि फिल्म हमारी शिक्षा प्रणाली के लिए सबक है। सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने फिल्म देखी, जिसमें खान ने बाल कलाकार दर्शील सफारी के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि फिल्म से सिंह बहुत द्रवित हुए।

इससे पहले आमिर खान की इस फिल्म को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी भी देख चुके हैं और इसकी भरपूर सराहना कर चुके हैं। खबरें आई थीं कि आडवाणी फिल्म देखकर रो पड़े थे। तारे जमीन पर को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: