HomeBusinessCorporate Corporate

ढ़ाका ने टाटा से कहा, गैस नहीं

ढ़ाका. बांग्लादेश ने भारतीय कंपनी टाटा समूह से कहा है कि वह देश में कंपनी के प्रस्तावित इस्पात और उर्वरक संयत्र को गैस उपलब्ध नहीं करा पाएगा।

टाटा समूह ने बांग्लादेश में इस्पात और उर्वरक संयत्र के लिए तीन अरब डॉलर का निवेश प्रस्ताव दिया है। बांग्लादेश द्वारा गैस नहीं देने के निर्णय से टाटा समूह परियोजना को टालने पर विचार कर रहा है।

‘टाटा सन्स’ के कार्यकारी निदेशक एलेन रोजलिंग ने कहा, ‘‘यदि बांग्लादेश में गैस नहीं है तो हम इस्पात संयत्र को लेकर अपना काम आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।’’ इस्पात की तरह उर्वरक परियोजना की भी स्थिति गैस के बिना अधर में है।

बांग्लादेशी समाचार पत्र ‘न्यू एज’ के अनुसार इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन परिणाम नहीं निकल सका है। टाटा सन्स के कार्यकारी निदेशक ने कहा है कि गैस को लेकर बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति का अध्ययन करने के बाद ही कंपनी कोई निर्णय लेगी।

सरकारी अधिकारियों ने टाटा समूह से कहा है कि देश में ऊर्जा संसाधनों की कमी के कारण बांग्लादेश कंपनी को गैस उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: