नई दिल्ली. वित्तीय वर्ष 2007-08 के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन की दर में कमी आई और यह 8.1 फीसदी रही। यह दर वित्तीय वर्ष 2006-07 •ी तुलना में 3.5 फीसदी कम रही।केंद्रीय सांख्यिकीय संस्थान (सीएसओ) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यह दर वित्तीय वर्ष 2006-07 में मापी गई 11.6 फीसदी की दर से काफी •म है।
सीएसओ द्वारा जारी किए गए इन आंकड़ों में यह भी बताया गया 2008 के मार्च महीने के औद्योगिक उत्पादन में मात्र तीन फीसदी का इजाफा देखा गया जो पिछले साल की समान अवधि में 14.8 फीसदी था।