HomeNewsNational National

सांबा में आतंक, घुसपैठ बड़े खतरे का संकेत

जम्मू. भारत-पाक सीमा पर कल की गोलीबारी के बाद आज फिर मुठभेड़ के बाद सेना का साफ कहना है कि सीमा से भारत में घुसपैठ और आतंकवादियों के साथ हालिया मुठभेड़ भविष्य में किसी बड़े खतरे के संकेत हैं।

सांबा बॉर्डर इलाके में रविवार को आतंकवादियों के साथ पूरे दिन चली सुरक्षा बलों की मुठभेड़ के बाद आज भी आतंकियों को खदेड़ने के लिए गोलीबारी जारी है। इस बीच सीमा सुरक्षा बल के डीजी एके मित्रा ने कहा है कि इस घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।

एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए मित्रा ने कहा कि सीमा पर हम और अधिक सैन्य बल तैनात करने वाले हैं। साथ ही, सीमा बलों को बेहतर और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने अतंरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरण और रात में निगरानी रखने के लिए बेहतर प्रणाली उपलब्ध कराने का फैसला ले लिया है। ये उपकरण बलों के पास भिजवाए जा रहे हैं। मित्रा के बयान के बाद अमरनाथ यात्रा और अन्य आतंकवादी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

दोपहर तक सांबा जिले में सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है जबकि पूरे जम्मू में सुरक्षा अलर्ट घोषित किया जा चुका है।

संबंधित खबरें
* सांबा में फिर फायरिंग, और आतंकी हैं इलाके में
* आतंकियों के कब्जे से पांच बंधक छुड़ाए गए
* सेना-आतंकी मुठभेड़ : बंधक महिला की मौत
* सांबा : आतंकियों-सेना में मुठभेड़, चार की मौत
* सांबा में मिला 10 किग्रा आरडीएक्स
* सांबा बार्डर पर गोलीबारी, घुसपैठ नाकाम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: