HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

रणबीर अब भी ब्वॉयफ्रेंड

दुबई. ओम शांमि ओम फेम दीपिका पादुकोण और सांवरिया फेम रणबीर कपूर के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग धराशायी हो गया है, ऐसी खबरों को अफवाह करार देते हुए दीपिका ने साफ तौर पर कह दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है और दोनों ही रिश्ते से खुश हैं।

एक रियल एस्टेट कंपनी की ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर दुबई आई पादुकोण ने रणबीर के साथ संबंधों को स्वीकार करते हुए कहा कि वे दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। गौरतलब है कि रणबीर के फोन के हवाले से कुछ टीवी चैनल ऐसी खबर दिखा रहे थे कि रणबीर और दीपिका के संबंधों में खटास आ गई है। इससे पहले दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी के साथ जुड़ चुका है।

वर्ष 2007 में शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम जैसी सफल फिल्म देने वाली दीपिका ने इन दिनों निखिल आडवाणी की चांदनी चौक टू चाइना में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार काम कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: