HomeNewsInternational International

इंडोनेशिया में भूकंप का हल्का झटका

जकार्ता. इंडोनेशिया के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित सुमात्रा द्वीप पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

मौसमविज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 नापी गई। भूकंप में किसी प्रकार के जान-माल की हानि की खबर नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह 11.58 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र बेंग कूलू प्रांत से 96 किलोमिटर दूर दक्षिण-पश्चिम में जमीन से 18 किलोमीटर नीचे था।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया भूकंप के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में आता है इसलिए उसे 'द पेसिफिक रिंग ऑफ फायर' के नाम से भी जाना जाता है। इन क्षेत्रों में दो महाद्वीपीय प्लेटों के टकराओं के कारण हमेशा भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: