Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई.
बाम्बे शेयर बाजार के सेंसेक्स में पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट पर सोमवार को विराम लग गया। लिवाली समर्थन के चलते सेंसेक्स 123.83 अंक के सुधार के साथ 16860.90 पर बंद हुआ।
30 शेयर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 16546.55 और 16 897.36 के दायरे में रहा। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.05 अंक सुधरकर 5012.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4913.80 और 5021.75 के दायरे में रहा।