HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बोतलबंद हुईं सागरिका

गर्मियों में पानी और शीतल पेय बनाने वाली तकरीबन सभी कंपनियां अपने ब्रांड को रीलांच करती हैं या फिर किसी नए बिकाऊ चेहरे को अपने साथ जोड़ती हैं। इसी के तहत टाटा कंपनी ने सागरिका को यह मौका दिया है। ब्रांड एंबेसेडर बनने के बाद सागरिका ने कहा कि ‘चके दे’ की इमेज के चलते उन्हें ये मौके मिल पा रहे हैं।

टाटा कंपनी अब इस बाजार में भी पैर जमाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने माउंट एवरेस्ट मिनरल वॉटर लिमिटेड कंपनी की स्थापना की है। अपने ब्रांड को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए उन्होंने सागरिका को ही चुना है, क्योंकि ‘चक दे इंडिया’ ने सागरिका को रातों रात युवाओं की चहेती बना दिया है। इस समारोह में प्रख्यात संतूरवादक राहुल शर्मा, खंजिरा वादक सेल्वा गणोश, विश्वविख्यात की बोर्ड प्लेयर माइकल स्टेन्टॉन और प्रख्यात जैज गायक जो अल्वारिस को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। इन सभी कलाकारों ने इस मौके पर कुछ प्रस्तुति भी दी।

कंपनी के मैनेजिंग डाइरेक्टर प्रदीप पोद्दार ने बताया, चूंकि सागरिका की इमेज जरा हटकर है इसलिए हमारा यह नया प्रोडक्ट भी अन्य प्रोडक्ट्स से हटकर रहने की उम्मीद है। इसी लिहाज से सागरिका का चयन किया। पहली बार ब्रांड एंबेसेडर बनीं सागरिका ने खुशी जताते हुए कहा, ‘चक दे’ ने मेरा जीवन ही बदल दिया है। आज लोग मुझे ‘चक दे’ की प्रीति सबरवाल के रूप में ही जानते हैं। इन दिनों मुझे विज्ञापनों के भी कई ऑफर आ रहे हैं। मैं इस उत्पाद के साथ जुड़कर खुशी महसूस कर रही हूं। गौरतलब है कि सागरिका ने इसके पहले कई छोटे-मोटे विज्ञापन किए हैं। इस लिहाज से देखें तो उनके मॉडलिंग कैरियर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Anoop Singh Gupta
Thursday, 15th May 2008, 18:18
VEry good News for me