HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

छोटे नवाब मांगें मोर

एक वक्त वो था जब फरहान अख्तर ने सैफ को दिल चाहता है टीम का हिस्सा बनाकर उन्हें एक तरह से रीलांच किया था। आज सैफ फरहान से ही करोड़ों रुपए फीस लेना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने फरहान अख्तर से एक फिल्म के लिए 20 करोड़ की मांग की, लेकिन ये शायद फरहान के बस की बात नहीं थी। इसलिए ये डील हो नहीं पाई। खबर है कि सैफ से नाराज फरहान अब एक नया नायक ढूंढ़ रहे हैं।

बॉलीवुड के नायकों को आजकल 15-20 करोड़ रुपए बहुत कम लगते हैं। सूत्रों के अनुसार फरहान अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए ‘वॉइस फ्रॉम द स्काय’ नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें वह सैफ को नायक के रूप में लेना चाहते थे। सैफ से उन्होंने मुलाकात कर इस सिलसिले में बातचीत की। बातचीत होने के बाद सैफ ने पैसों की बात छेड़ी और 20 करोड़ की मांग कर दी। सैफ के मुंह से यह रकम सुनते ही फरहान के होश उड़ गए। कुछ दिनों बाद जब सैफ ने फोन किया तब फरहान ने बताया कि वो इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते।

फरहान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पैसों की वजह से मामला नहीं बना। सैफ अब मेरी फिल्म नहीं कर रहे हैं और मैं दूसरे नायक की तलाश में हूं। उनका कहना है कि स्टार कास्ट तो बदलती ही रहती है, लेकिन जो भी हो यह फिल्म हम 1 अक्तूबर को शुरू करने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि तब तक सारे कलाकारों को फाइनल कर लिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: