Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
बॉलीवुड में आजकल नायिकाएं वेफर थिन बनने और साइज जीरो करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। हर नायिका कुछ नहीं तो हर दिन तीन से चार घंटे एक्सरसाइज कर खुद को स्लिम-ट्रिम बनाए रखने की कोशिश में है। करीना कपूर से लेकर आयशा टाकिया तक सब यही फॉमूर्ला अपना रही हैं।
निकिता आनंद इस समय निलेश मल्होत्रा की ‘मोनोपोली’ और पार्थो घोष की ‘एक सेकंड जो जिंदगी बदल दे’ में काम कर रही हैं। निकिता को अपना वजन कुछ ज्यादा लग रहा था इसलिए उन्होंने हर दिन जॉगिंग कर स्लिम होने की ठान ली। इन दिनों वह हर दिन सुबह-शाम जॉगिंग के लिए जाती थीं जिससे उनकी ऐड़ी पर ज्यादा जोर पड़ाऔर उन्हें दर्द महसूस हुआ।
निकिता ने बताया कि फिट रहने के लिए मैं हमेशा जॉगिंग करती आई हूं, न जाने किस वजह से ऐड़ी में दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टर के पास जाने पर उन्होंने बताया कि मुझे कार्पल टनेल सिंड्रोम है जो एंकल से जुड़ा है। ज्यादा बोझ पड़ने से एंकल की मांसपेशियों का कुछ हिस्सा दब गया है। इसी के चलते डॉक्टरों ने उन्हें अब पूरा तरह आराम करने की सलाह दी है। वैसे जॉगिंग न करने की वजह से निकिता काफी दुखी हैं, क्योंकि वह इसे ही अपनी तंदुरुस्ती का राज मानती हैं। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही फिर से जॉगिंग करना शुरू कर देंगी।